
उज्जैन । इंदौर रोड पर रामवासा में मंगलवार को एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। बस के कांच पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा लिखा हुआ था । बस का रजिस्ट्रेशन इन्दौर परिवहन विभाग में है । बस रायल ट्रेवल्स की बताई जा रही है। बस में आग तेजी से फैली और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक बस उज्जैन से इंदौर जा रही थी तभी उज्जैन से लगभग 15 किलोमीटर दूर रामवासा के पास दोपहर करीब 12 बजे बस में तेजी से आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय बस में लगभग 12 यात्री सवार थे, धुआं और आग फैलते ही सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।
फायर ब्रिगेड की चार टीमें लगभग 45 मिनट में मौके पर पहुंचीं और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाने में उन्हें करीब 90 मिनट लगे। तब तक बस लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी और केवल उसका ढांचा (चेसिस) ही बचा था। पुलिस भी मौके पर पहुंची ।
स्थानीय रहवासियों के अनुसार टायर फटने को आग लगने की वजह बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक सही वजह कन्फर्म नहीं की है। पुलिस और ट्रांसपोर्ट के अधिकारी जांच कर रहे हैं कि आग मैकेनिकल खराबी, इलेक्ट्रिकल शॉर्ट-सर्किट या किसी और वजह से लगी है क्या ।
बस रॉयल ट्रैवल्स की….
यह बस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की गाड़ी नहीं
है । ये पहले जो सूत्र सेवा चलती थी उसकी है । बस रायल ट्रेवल्स की है । इंदौर परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड है ।
संतोष मालवीय
परिवहन अधिकारी उज्जैन
