ईरान ने परमाणु हथियार बनाने का विचार लगभग छोड़ ही दिया है : ट्रंप

वाशिंगटन, 04 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने का विचार लगभग त्याग ही चुका है।

श्री ट्रंप ने यह भी कहा कि कच्चे तेल के दाम फिलहाल गिर रहे हैं जो 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से लगातार बढ़े गए थे।

श्री ट्रंप ने ओहायो में एक रैली में शामिल होने के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, “तेल की कीमत कम हो रही है। तेल इस समय सस्ता है और बाइडेन प्रशासन के दौरान जितना था, उससे बहुत कम है। उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए कुछ नहीं किया था।”

उन्होंने कहा, “और आपको यह पता होना चाहिए कि ईरान ने परमाणु हथियार बनाने का विचार लगभग त्याग ही दिया है।”

उल्लेखनीय है कि ईरान ने अमेरिका और इजरायल के इन आरोपों को हमेशा खारिज किया है कि वह परमाणु हथियार बना रहा है, हालांकि अमेरिका-इजरायल ने इसे आठ महीने पहले शुरू हुई जंग का एक प्रमुख कारण करार दिया था। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी इस बात को दोहराया था कि उनका देश परमाणु हथियार नहीं बना रहा।

उन्होंने कहा कि ईरान धार्मिक प्रतिबंधों के कारण परमाणु हथियार नहीं बना रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निगरानी में अपने संवर्धित यूरेनियम की क्षमता कम करने पर भी सहमति जताई है, बशर्ते अमेरिका ईरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों को हटाए।

.....

Next Post

कटोराताल में जमी काई और गंदगी, फिल्टर प्लांट भी बेअसर

Sun Oct 4 , 2026
ग्वालियर: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कटोराताल को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया था, लेकिन अब यहां सफाई और रखरखाव की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। तालाब के पानी में जगह-जगह काई और गंदगी जमा हो गई है। पानी की नियमित सफाई नहीं होने से […]

You May Like