किसानों की राह होगी आसान, दहीहांडी मार्ग पर 4.76 करोड़ से बनेगा उच्चस्तरीय पुल. चिटनिस

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ग्राम दहीहांडी से ग्राम बड़सिंगी को जोडऩे वाले शाहपुर.संग्रामपुर मार्ग पर 60 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या के समाधान के लिए पुल निर्माण हेतु 476.52 लाख ;लगभग 4.76 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य का वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है।

दहीहांडी से बड़सिंगी को जोडऩे वाले मार्ग पर बारिश के दौरान पानी भर जाने एवं बाढ़ का पानी आने से आवागमन बाधित हो जाता था। इसका सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ता था। खेतों से तैयार फसल बाहर निकालने और उसे बाजार एवं मंडी तक पहुंचाने में परेशानी होती थी। ग्रामीणों को भी दैनिक आवागमन और आवश्यक कार्यों के लिए आने.जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

क्षेत्र की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए श्रीमती अर्चना चिटनिस ने पुल निर्माण के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी पहल की। उनके प्रयासों से परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति मिली और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य का वर्क ऑर्डर भी जारी हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में ठोस प्रगति हुई है।

पुल बनने से वर्षाकाल में आवागमन होगा सुगम:- शाहपुर.संग्रामपुर मार्ग पर दहीहांडी के समीप बनने वाला 60 मीटर लंबा उच्चस्तरीय पुल वर्षाकाल में आवागमन बाधित होने की समस्या से राहत दिलाने में सहायक होगा। इससे किसानों को कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी और दहीहांडी, बड़सिंगी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। साथ हीए ग्रामीणों को आवागमन के लिए अधिक सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने पुल निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने एवं कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

कटनी में सरकारी कॉलेजों की मांग को लेकर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, जिला प्रशासन की 'अर्थी' सजाई

Thu Oct 29 , 2026
कटनी। सरकारी मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज खोलने की मांग को लेकर कटनी में छात्रों का ‘जन सत्याग्रह’ आंदोलन आज 25वें दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारी छात्रों ने आज कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने जिला प्रशासन की प्रतीकात्मक अर्थी सजाकर अपना विरोध दर्ज कराया. छात्रों ने अर्थी पर फूलों […]

You May Like