
ग्वालियर । शहर के एक युवा घनश्याम भदौरिया पिछले छः वर्ष नौ माह से श्री हनुमान चालीसा के 11 पाठ एवं महाआरती प्रति मंगलवार को कर रहे हैं। वे यह पाठ भैरों बाबा मंदिर रानीपुरा चार शहर का नाका पर लगातार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भदौरिया की अगुवाई में चल रहे पाठ का उद्देश्य युवाओं को एकजुट कर धार्मिक चेतना उत्पन्न करना है।
इसके साथ ही युवाओं को बुरी संगत और नशे आदि से मुक्ति दिलाने भी धार्मिक पाठ के माध्यम से काम किया जा रहा है। इसमें शामिल प्रत्येक बालक बालिकाएँ ग्यारह-ग्यारह पाठ करते है। इसके बाद महाआरती होती है। नशामुक्ति, सामाजिक चेतना और सामाजिक समरसता का संकल्प लेकर सैकड़ों बच्चे हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेते है।
