कानपुर की नेशनल कुबोडो चैंपियनशिप में उतरेंगे बालाघाट के चार खिलाड़ी

बालाघाट,कानपुर में 3 और 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाली 4th नेशनल कुबोडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में बालाघाट जिले के चार खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर में किया जा रहा है, जिसमें देशभर से सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता में बालाघाट से विनीता उईके, रिया राकेशीय, उमंग जघेले और वेद मडावी मध्यप्रदेश की टीम में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन इंडिया कुबोडो के जनरल सेक्रेटरी शोभित पांडे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। खिलाड़ियों के चयन और प्रतियोगिता में सहभागिता को लेकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा, जिला प्रशिक्षण केंद्र मुलना स्टेडियम के प्रशिक्षक एवं ब्लॉक युवा समन्वयक संतोष पारधी सहित जिला थागता एसोसिएशन एवं कराटे स्पोर्ट्स प्रशिक्षण एवं एजुकेशन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल धुवारे, जिला अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, उपाध्यक्ष रविंद्र भाटिया, सह सचिव चंद्रकांत पिपलेवार, कोषाध्यक्ष सरिता केवल सोनकर सहित सदस्य एवं खेल विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने सीताराम राठौर

Wed Sep 30 , 2026
दमोह। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास राठौर ग्वालियर की अध्यक्षता में अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय समाज का निर्वाचन किया गया। जिसमें सभी स्वजातीय बंधुओं में अपने अपने मतो का प्रयोग किया। इस निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद […]

You May Like