जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत सूपाताल रामायण मंदिर के पीछे रहने वाले मदनलाल संदेले के घर के आंगन में दो दिन से एक बादामी रंग का तीन फीट लंबा सांप यहां वहां विचरण करते हुए दहशत का पर्याय बना हुआ था। सुबह साढ़े दस बजे जब सांप एक कोने में रखी ईंट के ढेर के पास बैठा था तभी मदनलाल के पुत्र नरेंद्र ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
Next Post
अत्याधिक दवाईयों का सेवन, महिला की मौत
Tue Feb 11 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर निवासी एक महिला ने अत्याधिक दवाईयों का सेवन कर लिया जिसे आनन- फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने अत्याधिक दवाईयों का सेवन किन परिस्थितियों में किया इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग […]

You May Like
-
2 weeks ago
शव रखकर कालेज चौराहे पर परिजनों ने लगाया जाम
-
4 months ago
देवीधाम के परिक्रमा मार्ग पर दिखी लग्जरी कार
-
1 year ago
हर्ष फायर करने वाले को मिली जमानत