शहर के कई युवा व्यापारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ

रीवा:वैश्य समाज के दर्जन भर से अधिक व्यापारी कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर मंगलवार को रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. 22 युवा व्यापारी कांग्रेस का दामन थाम लिया.कांग्रेस नेता व वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने रीवा के महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. दरअसल इस सदस्यता ग्रहण के दौरान व्यापारियों ने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा की सरकार की नीतियां व्यापार को बढ़ावा देने के बजाय उसे दबाने का काम कर रही हैं.

कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले व्यापारियों ने कहा कि हम कोई दबाव से नही बल्कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे है. महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने कहा कि वैश्य समाज और व्यापारियों का कांग्रेस में आना इस बात का प्रमाण है कि समाज का हर तबका मौजूदा सरकार की दमनकारी आर्थिक नीतियों से त्रस्त हो चुका है. उन्होंने नए सदस्यों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस संगठन हमेशा व्यापारियों के अधिकारों और उनके सम्मान की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा.

Next Post

शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की सडक़े बदहाल, माडल सडक़ में उड़ रही धूल

Wed Sep 30 , 2026
रीवा: रीवा जिले में शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक की सडक़ें बदहाली का शिकार हो चुकी हैं, जिससे आम जनता और वाहन चालकों का सफर मुश्किलों से भर गया है. शहर की सबसे अहम मॉडल सडक़ पर बारिश के बाद गड्ढे और जलभराव की मार झेलने के बाद अब […]

You May Like