बस किराया बढ़ने से छात्रों की पढ़ाई पर संकट

छतरपुर। मध्यप्रदेश में बस किराए में बढ़ोतरी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों से आकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। छात्रों का कहना है कि बढ़े किराए के कारण रोजाना कॉलेज आना-जाना मुश्किल हो रहा है और कई छात्रों के सामने पढ़ाई छोड़ने तक की स्थिति बन रही है। समस्या को लेकर बुंदेलखंड छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग की।

संगठन प्रमुख सत्येंद्र शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश छात्रों के अभिभावक किसान या दिहाड़ी मजदूर हैं। सीमित आय में परिवार का खर्च चलाने के साथ बच्चों की फीस, किताबों और आवागमन का खर्च उठाना पड़ता है। ऐसे में बस किराए में हुई बढ़ोतरी ने परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

संगठन ने मुख्यमंत्री से छात्रहित में बस किराए की बढ़ी दरें तत्काल वापस लेने और छात्रों को पुरानी दरों पर यात्रा की सुविधा देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि सरकार को छात्रों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि किराए के कारण किसी छात्र की पढ़ाई प्रभावित न हो।

.....

Next Post

नेतन्याहू ने सीरिया में इजरायली हमलों को सही ठहराया, तुर्की को सैन्य जमावड़े के खिलाफ चेतावनी

Thu Aug 20 , 2026
तेल अवीव, 20 अगस्त (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीरिया के एक सैन्य अड्डे पर इजरायली हमले का बचाव करते हुए कहा है कि इजरायल ने अपनी सीमा के निकट तुर्की की सैन्य मौजूदगी बढ़ने से उत्पन्न संभावित खतरे को रोकने के लिए यह कार्रवाई की। श्री नेतन्याहू […]

You May Like