मंच पर कुर्सियों की खींचतान, जिलाध्यक्ष समेत नेताओं को छोड़नी पड़ी सीट

गुना। बीनागंज में सेवा संकल्प यात्रा के दौरान मंच पर कुर्सियों की कमी को लेकर असहज स्थिति बन गई। मंच पर जगह और कुर्सियां कम होने के चलते भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं को अपनी कुर्सियां छोड़कर नीचे आना पड़ा।

इसके बाद अतिथियों ने मंच के नीचे खड़े होकर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य मंच से दूरी बनाए रहे। घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Next Post

खण्डेलवाल ने दिव्यऋषि तिवारी के परिजनों से की मुलाकात, दी श्रद्धांजलि

Tue Sep 29 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोपाल के जिला महामंत्री स्वर्गीय दिव्यऋषि तिवारी के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिव्यऋषि तिवारी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया। […]

You May Like