ढोल-नगाड़े, जयकारे और आस्था का सैलाब… बप्पा की विदाई में उमड़ा शहर

भोपाल।अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा की विदाई के लिए शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। ढोल-नगाड़ों और बैंड की गूंज के बीच सड़कों पर आस्था का सैलाब नजर आया। करीब 1500 झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भारत टॉकीज, यूवी-1 और चौराहे से शाम 7 बजे मुख्य चल समारोह शुरू हुआ।
सुसज्जित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ऑटो और बाइक पर गणेश प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु विसर्जन के लिए निकले।

इतवारा, जुमेराती और पीरगेट से गुजरती शोभायात्रा में ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर युवा, महिलाएं और बच्चे झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया।

विसर्जन स्थल की ओर बढ़ने से पहले श्री हिंदू उत्सव समिति ने विशेष टेंट लगाकर गणेश झांकियों की आरती की और उनका स्वागत किया।

वहीं, सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाले रखा।

गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ… के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने बप्पा को भावभीनी विदाई दी।

Next Post

बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत पर सीएम ने किया 4-4 लाख की सहायता का ऐलान

Sat Sep 26 , 2026
भोपाल: धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा डेलची रोड स्थित नदी के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना […]

You May Like