त्योहारों की भीड़ से पहले रेलवे ने कसी कमर

जबलपुर। नवरात्रि, दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जबलपुर रेल मंडल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने शुक्रवार को प्रमुख स्टेशनों के स्टाफ के साथ वर्चुअल बैठक कर भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। जबलपुर, मदन महल, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, सागर, दमोह और ब्यौहारी समेत अन्य स्टेशनों के स्टाफ को आपसी समन्वय के साथ काम करने और यात्रियों की आवाजाही व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। त्योहारों में विशेष ट्रेनों और बढ़ी यात्री संख्या को देखते हुए प्लेटफॉर्म परिवर्तन यथासंभव नहीं करने, समय पर स्पष्ट उद्घोषणा, होल्डिंग एरिया, पर्याप्त रोशनी, पेयजल, सफाई, शौचालय, लिफ्ट-एस्केलेटर और कोच गाइडेंस की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। भीड़ वाले स्टेशनों पर सीसीटीवी और वार रूम से निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल अधिकारियों तक पहुंचाकर उसका शीघ्र निराकरण करने को कहा गया। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कलामे व अभय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रिंस विक्रम, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मुनव्वर खान सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

ज्ञानेश कुमार के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेस व विपक्षी नेता 

Fri Sep 25 , 2026
नई दिल्ली,मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य दो आयुक्तों के बीच कथित तौर पर उपजे गंभीर मतभेदों के उजागर होने के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया. दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय […]

You May Like