प्रेम प्रसंग के विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, दो अन्य घटनाओं में भी मौत

इंदौर: शहर में अलग अलग घटनाओं में युवक और महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई. लसूड़िया में युवक की मौत के मामले में पुलिस को करीब पांच महीने पहले प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद की जानकारी मिली है. हालांकि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.
लसूड़िया के सिंगापुर टाउनशिप स्थित श्रीनाथ ग्रीन व्यू में 30 वर्षीय शुभम पटेल ने देर रात फांसी लगा ली. वह अगरबत्ती कारखाने में काम करता था. रात करीब 12.30 बजे घर लौटकर कमरे में गया था. कुछ देर बाद कमरे से आवाज आने पर परिजनों ने रोशनदान से देखा तो शुभम फंदे पर लटका था.

उसे पहले नजदीकी अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि इलाके की एक युवती से शुभम का प्रेम प्रसंग था. करीब पांच महीने पहले युवती के पिता ने शुभम के साथ मारपीट की थी. इसके बाद उसने लसूड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. तेजाजी नगर के मेरोद गांव में 35 वर्षीय संगीता पति स्वर्गीय भरत राठौर ने घर में फांसी लगा ली. परिजनों ने पुलिस को बताया कि संगीता शराब पीने की आदी थी. उसके दो बेटे हैं, जो मकान निर्माण के काम से जुड़े हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है. इधर, सिमरोल क्षेत्र में घर के सामने रखे सरिए में पैर उलझने से गिरे 45 वर्षीय किसान दिनेश पुत्र हिंदू सिंह की एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे. पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज, लोककथाओं और रहस्य से भरपूर है कहानी

Fri Sep 25 , 2026
मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ आखिरकार आज 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी 2 घंटे 11 मिनट की इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल […]

You May Like