सिगरौली। सिंगरौली के कसर मार्ग पर एनटीपीसी सिंगरौली के एसटीपी के तीसरे चरण के निर्माण कार्य से संबंधित भारी-भरकम उपकरण सड़क पर फंस गया। गुजरात से सिंगरौली ले जाए जा रहे इस उपकरण के कारण करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जाम के चलते स्कूली बसों समेत कई वाहन फंसे रहे और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इस दौरान सड़क किनारे स्थित कुछ दुकानों के शेड और बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर यातायात चौकी प्रभारी रामायण द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मशक्कत के बाद भारी उपकरण को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।
