वकील से मारपीट मामले में जहांगीराबाद थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

भोपाल: जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में आरक्षक यश लखेरा और आरक्षक रामस्वरूप भी शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त जोन-1 ने निलंबन का आदेश जारी किया है। साथ ही मामले की प्राथमिक जांच सात दिन में पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में तीनों पुलिसकर्मी रिजर्व सेंटर से संबद्ध रहेंगे।

Next Post

विजय ट्रेवल्स के दफ्तर में भारी तोड़फोड़, दूसरी ट्रेवल्स के संचालक पर लगे आरोप

Wed Sep 23 , 2026
ग्वालियर: शहर में ट्रेवल्स कारोबार से जुड़े विवाद ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब रेडक्रॉस रोड स्थित विजय ट्रेवल्स के कार्यालय में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया। विजय ट्रेवल्स की ओर से इस घटना के लिए सत्यम ट्रेवल्स के संचालक जय गुप्ता पर आरोप लगाए गए […]

You May Like