डबरा/भितरवार। कमला स्कूल के पास कोचिंग जा रही एक स्कूली छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामला चर्चा में आ गया है।
बताया गया है कि छात्रा कोचिंग के लिए जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, छात्रा की ओर से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
