इटारसी। शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुखतवा में ‘सेवा संकल्प मेरे सपनों का भारत’ थीम पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने विचारों, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति कौशल के माध्यम से मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत और नशामुक्ति जैसे विषयों को शब्दों और रंगों में प्रस्तुत किया। जनप्रतिनिधि अजय साहू, अजय बाजपेई, सुनील राठौर और शैलेंद्र राठौर ने प्रतिभागी विद्यार्थियों से संवाद किया और प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान किए। इन्हीं अंकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21 सितंबर 2026 को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। विद्यालय प्राचार्य प्रदीप सिंह राजपूत, कार्यक्रम प्रभारी रचना शुक्ला, निधि श्रीवास्तव तथा माध्यमिक शाला की प्रभाती शिल्पा मालवीय ने प्रतिभागियों को बधाई दी। आयोजन से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित हुई।
