
रीवा। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम के दौरान नगर पालिक निगम रीवा के लिए नियुक्त 8 नाम निर्दिष्ट पार्षदों ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिक निगम के टाउन हॉल में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पंचूलाल प्रजापति, निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर श्री वीरेंद्र गुप्ता, श्री अनिल जायसवाल, श्री राजगोपाल मिश्रा चारी, कलेक्टर रीवा श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह, निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन, नेता प्रतिपक्ष श्री दीनानाथ वर्मा सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिक निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर निगम रीवा के लिए नियुक्त 8 नाम निर्दिष्ट पार्षदों में श्री सत्यप्रकाश सचदेवा, श्री राजेंद्र शुक्ला, श्रीमती सरस्वती गुप्ता, श्री मनोज पटेल, श्री राजकुमार जायसवाल, श्री प्रकाश सोनी, श्री बुद्धसेन नापित एवं श्री आनेन्द्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने नवनियुक्त नाम निर्दिष्ट पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
