पांढुरना:मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज शुक्रवार को क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पाठई में स्वयं जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ ने पहुंचकर यहां के ग्राम पंचायत परिसर में ही चौपाल लगाते हुए जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुन विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए,इस दौरान इनके साथ संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम,तहसीलदार,जनपद सीईओ सहित लगभग सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब हो कि प्रदेशवासियों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाकर परेशान ना होना पड़े इसलिए सप्ताह में एक दिन प्रति शुक्रवार को प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों के वातानुकूलित कक्ष से निकलकर लोगों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद करते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की अति महत्वाकांक्षी जन विश्वास अभियान प्रारंभ किया गया है,जिसके सार्थक परिणाम भी दिखाई देने लगे है।
इसी अभियान के तहत आज शुक्रवार 18 सितंबर को प्रदेश,संभाग मुख्यालय की अंतिम सीमा पर स्थित पांढुरना जिले के अति दुर्गम आदिवासी बाहुल्य ग्राम पाठई में आयोजित जन विश्वास शिविर के तहत अल सुबह ही स्वयं जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ इस ग्राम में पहुंचे जहां इन्होंने ग्राम पंचायत परिसर में ही चौपाल लगाकर जमीन पर बैठते हुए ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याए सूनते हुए विभागीय अधिकारियों से सवाल,जवाब करते हुए इन समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को शासन की सभी योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को समय सीमा में लाभ देंने के निर्देश दिए,इसमें किसी भी तरह ही लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाहीं करने की हिदायत भी दी है।इस दौरान इनके साथ अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर,एसडीएम श्रीमती अलका एक्का,जनपद सीईओ विनय प्रकाश ठाकुर ,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
