पीएम मोदी के जन्मदिन पर नरेला में सेवा संकल्प अभियान, सवा लाख दीयों से रोशन हुआ क्षेत्र

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम और सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया गया। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के निवास पर 25 फीट ऊंचे दीप स्तंभ में दीया जलाया गया। इस दौरान 9,125 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

पूरे नरेला विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों, चौराहों, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए। इसके अलावा ऐशबाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

मंत्री विश्वास सारंग के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा पर केंद्रित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। 25 फीट के दीप स्तंभ और 9,125 दीपों को प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन के 25 वर्षों और सेवा के दिनों से जोड़ा गया।

Next Post

5100 दीपों से जगमगाया सीवन तट

Thu Sep 17 , 2026
सीहोर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शहर में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया. नगर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कोतवाली चौराहे से लेकर पुराने बस स्टैंड तक अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई. युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान […]

You May Like