पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी की स्मृति शेष कार्यक्रम में शामिल होगें विधानसभा अध्यक्ष

रीवा, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर 17 सितम्बर को शाम 5 बजे मुरैना से महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान कर 18 सितम्बर को सुबह 2.30 बजे सतना रेलवे स्टेशन पहुंचेगे तथा सर्किट हाउस पहुंचकर विश्राम करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष सतना से सुबह 9.45 बजे कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और सुबह 10.45 बजे रीवा पहुंचेगें. विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11.15 बजे नगर निगम रीवा में आयोजित जन विश्वास शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11.45 बजे रीवा से प्रस्थान कर दोपहर 11.45 बजे चाकघाट पहुंचकर नेहरू स्मारक महाविद्यालय चाकघाट में पूर्व मंत्री स्वर्गीय रमाकांत तिवारी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.45 बजे चाकघाट से प्रस्थान कर रीवा पहुंचेंगे. विधानसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे बाबूपुर चोरहटा पहुंचकर श्रीराम-जानकी मंदिर नजरबाग में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे तथा वृक्षारोपण करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष शाम 6.30 बजे सर्किट हाउस रीवा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष रात 7.50 बजे रीवा से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे.

Next Post

खनन क्षेत्र में प्रौद्योगिकी आधारित प्रतिस्पर्धात्मक लाभ हासिल करना चाहता है भारत : जितेंद्र सिंह

Thu Sep 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत को खनन एवं धातु क्षेत्र में संसाधन आधारित लाभ से आगे बढ़कर प्रौद्योगिकी आधारित प्रतिस्पर्धात्मक लाभ हासिल करना होगा और इसके लिए पूरी मूल्य श्रृंखला में प्रौद्योगिकी का एकीकरण करना आवश्यक है। […]

You May Like