ट्रेन में बिगड़ी यात्री की तबीयत, डॉक्टर ने उपलब्ध कराया जीवनरक्षक इंजेक्शन

जबलपुर। बेंगलुरु से दानापुर जा रही ट्रेन संख्या 12295 में यात्रा कर रहीं 53 वर्षीय आरती को किडनी संबंधी बीमारी के चलते सफर के दौरान जीवनरक्षक इंजेक्शन की जरूरत पड़ गई। यात्री के परिजनों की सूचना वाणिज्य नियंत्रण कार्यालय जबलपुर और नरसिंहपुर वाणिज्य विभाग तक पहुंचते ही रेलवे ने तत्काल चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की। ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचते ही रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने यात्री की जांच की और आवश्यकतानुसार जीवनरक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराया। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से यात्री को राहत मिली।

इस त्वरित कार्रवाई के लिए यात्री के परिजनों ने रेलवे प्रशासन, वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों और डॉ. आर.आर. कुर्रे का आभार जताया। जबलपुर रेल मंडल ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के साथ आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए रेलकर्मी तत्पर रहते हैं और नरसिंहपुर स्टेशन की यह कार्रवाई रेलवे की मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण है।

Next Post

ओडिशा के ग्राहम स्टेन्स हत्याकांड के दोषी दारा सिंह की सजा माफी याचिका खारिज

Thu Sep 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) ओडिशा सरकार ने वर्ष 1999 के चर्चित ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टुअर्ट स्टेन्स और उनके दो मासूम बेटों की नृशंस हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रवींद्र कुमार पाल उर्फ दारा सिंह की सजा माफी और समयपूर्व रिहाई की याचिका को खारिज कर […]

You May Like