सेवा संकल्प अभियान में मऊगंज ने दिया मानव सेवा का संदेश

मऊगंज, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में मानव सेवा और जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण सामने आया. इसी के साथ जिले में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों का शुभारंभ भी हुआ.

जिले के लिए राज्य स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी सह संचालक कौशल विकास बसंत कुर्रे, कलेक्टर संजय कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित भी किया. इस अवसर पर बसंत कुर्रे ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है. रक्तदान के माध्यम से हम जरूरत मंद मरीजों के जीवन रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है. उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ्य एवं पात्र व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगें आना चाहिए. श्री कुर्रे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जन सेवा, सामाजिक सहभागिता और अधिक से अधिक लोगों को जन कल्याणकारी गतिविधियों से जोडऩा है. इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि सेवा का प्रत्येक छोटा प्रयास किसी जरूरत मंद के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है. सिविल हॉस्पिटल में आयोजित किए गए वृहद रक्तदान शिविर में आम जनों के साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया है. इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए है. उन्होने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से रक्तदान में सहभागिता कर पीडित मानवता की सेवा में योगदान देने की अपेक्षा की.

इस अवसर पर बीएमओ एस.डी कोल, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा अन्य सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला

Thu Sep 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (वार्ता) अफगानिस्तान ने गुरुवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आज यहां अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा कि पहले गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम पिछले दो मुकाबलों में स्वयं को टेस्ट करना चाहते […]

You May Like