सब जूनियर हॉकी: चंडीगढ़ और उत्तराखंड के बीच मुकाबला ड्रा

झांसी, (वार्ता) द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नॉर्थ जोन चैंपियनशिप 2024 के छठे दिन हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी उत्तराखंड के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रा पर समाप्त हुआ।

मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में पुरुष वर्ग में पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने तेज शुरुआत की।

हॉकी चंडीगढ़ बढ़त लेने के लिए तेज हमले किये लेकिन पहले क्वार्टर के अंत तक कोई भी टीम गोल करने में विफल रही।

चंडीगढ़ ने दूसरे क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन किया और चंडीगढ़ ने अनमोलप्रीत सिंह (16′) के जरिये 1-0 की बढ़त ले ली।
हाफ टाइम तक हॉकी चंडीगढ़ उत्तराखंड से 1-0 से आगे थी।

तीसरे क्वार्टर में हॉकी उत्तराखंड ने आक्रामक खेल की शुरुआत की।

हॉकी उत्तराखंड को जल्द ही पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया और नितिन बोहरा (36′) ने शानदार गोल दाग कर टीम को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में, दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया और खेल की बढ़त को बढ़ा दिया।

टीमों की रक्षा क्षमता के मजबूत होने के कारण, मैच मनोरंजक ढंग से 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

Next Post

महिला एशिया कप: श्रीलंका ने बंगलादेश को सात विकेट से हराया

Sun Jul 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email दांबुला (वार्ता) गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विश्मी गुणारत्ने (51) और हर्षिता समाराविक्रमा (33) रनों की बेहतरीन पारियों के दम पर श्रीलंका ने महिला एशिया कप के चौथे मुकाबले में 17 गेंदे शेष रहते बंगलादेश को […]

You May Like