राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए इवेंट टीम पहुंची इंदौर

इंदौर: राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इवेंट की टीम इंदौर पहुंच गई है. रीजनल पार्क मैदान पर इवेंट टीम द्वारा काम शुरू कर दिया है. उक्त मैदान का बाकायदा नक्शा बनाया गया है, जिसमें मंच से लेकर इंट्री तक व्यवस्था और सुविधा को ध्यान रखकर काम किया जा रहा है.19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान पर तैयारियां शुरू हो गई है. दिल्ली से टीम राहुल की पर्सनल इवेंट टीम पूरा कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था देखेगी. कार्यक्रम स्थल पर डोम बनाना जारी है.

कार्यक्रम स्थल पर अग्नि सुरक्षा, टायलेट, पानी की व्यवस्था, एंबुलेंस, डॉक्टर, बैठक व्यवस्था के साथ मंच का क्लियरेंस मुख्य रूप से इवेंट टीम तय कर रही है. मंच की साइज, इंटरनेनमेट में गायकों की प्रस्तुति सब सुविधाओं और व्यवस्थाओं का नक्शे के अनुसार कार्य होगा. खास बात यह है कि इसमें किसी भी कांग्रेस नेता की कोई हस्तक्षेप नहीं होगा. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि इवेंट टीम द्वारा छात्रों के बीच लड़के लड़कियों के बैठने की व्यवस्था अलग अलग की गई है. साथ ही राहुल गांधी कब आएंगे, कितनी देर छात्रों की समस्या और सुझाव पर चर्चा करेंगे, साथ ही चुनिंदा छात्रों से मुलाकात और छात्रों के बीच उनका दर्द से रूबरू होंगे, यह सब दिल्ली की टीम तय कर रही है.

छात्रों की गूंज से कांग्रेस की होगी गूंजः  बच्चन
आज विधानसभा दो के ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक को पूर्व मंत्री और इंदौर शहर प्रभारी बाला बच्चन ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों की लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की. उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज से कांग्रेस की गूंज होगी. इसके बाद उन्होंने वार्ड ओर ब्लॉक अध्यक्ष से पंजीयन की जानकारी ली.

विजयवर्गीय ने कसा तंज
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के मंत्री विजयवर्गीय ने आज फिर तंज कसा है. विजयवर्गीय ने कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम में रैपर की क्या जरूरत है? राहुल स्वयं ही रैपर है. उक्त बात आज सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के बाद मीडिया से चर्चा में कही

Next Post

चौथे दिन 'हैवान' की धीमी पड़ी रफ्तार, पहले सोमवार को कमाए 8.05 करोड़

Wed Sep 16 , 2026
मुंबई, सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमा हो गई है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। सिनेमाघरों में बड़े सितारों की मौजूदगी भी कई बार किसी फिल्म की नैया पार लगाने के लिए काफी नहीं […]

You May Like