अखंड सौभाग्य के लिए रखा व्रत 

सिंगरौली । हरितालिका तीज के पर्व पर आज सोमवार को ऊर्जाधानी की गलियां और शिवालय आस्था के रंग में रंगे नजर आए। भोर से ही महिलाएं पूजा की थालियां लेकर मंदिरों की ओर पहुंचने लगीं। सोलह शृंगार से सजी सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना,भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बैढ़न के शिवधाम मंदिर एवं अन्य शिव मंदिर, बिलौंजी, गनियारी सहित विभिन्न स्थानों के शिवालयों में दिनभर महिलाओं की आवाजाही बनी रही। मोरवा बस स्टैंड के समीप स्थित शिव मंदिर, पूर्व विधायक निवास परिसर, थाना परिसर के शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा के लिए पहुंचीं।

तीज पर सुहागिनो ने की पूजा-अर्चना

महिलाओं ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया और माता पार्वती को सुहाग सामग्री चढ़ाई। इसके बाद समूह में बैठकर हरितालिका तीज की कथा सुनी। कई मंदिरों में अल सुबह एवं शाम को सामूहिक आरती और भजन-कीर्तन हुए। महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग सामग्री और प्रसाद भी वितरित किया। हरितालिका तीज को लेकर धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के चलते सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की कामना से यह व्रत करती हैं। पूरे ऊर्जाधानी क्षेत्र में पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

Next Post

जयशंकर ने की कनाड़ाई विदेश मंत्री से बात, द्विपक्षीय सहयोग बढाने पर हुई चर्चा

Mon Sep 14 , 2026
नयी दिल्ली 14 सितम्बर (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कनाडा की अपनी समकक्ष अनीता आनंद से फोन पर बात की और द्विपक्षीय सहयोग तथा यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की। डॉ जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, “आज शाम कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद […]

You May Like