गौतम गंभीर के घर पर टीम इंडिया की दावत, दिल्ली पहुँचते ही कोच के मेहमान बने खिलाड़ी

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने 8 फरवरी 2026 को दिल्ली स्थित अपने आवास पर खिलाड़ियों के लिए खास डिनर रखा। भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है।

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में अपने दूसरे मुकाबले की तैयारी के लिए रविवार को दिल्ली पहुंच गई। भारत और नामीबिया के बीच यह मुकाबला गुरुवार 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी और अब वह इस लय को बरकरार रखना चाहेगी।

गौतम गंभीर ने टीम के लिए रखा खास डिनर

नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर पूरी टीम के लिए खास डिनर का आयोजन किया। रविवार शाम आयोजित इस डिनर में टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शामिल हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह समेत कई प्रमुख खिलाड़ी इस मौके पर मौजूद रहे।

Next Post

महाराजजी के अन्तिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Mon Feb 9 , 2026
सतना:वर्षों तक विन्ध्य की सनातनी जनता के आस्था के प्रमुख केन्द्र रहे धारकुण्डी आश्रम में परमहंस स्वामी सच्चिदानन्द महाराज के ब्रम्हलीन होने के बाद उनके अन्तिम दर्शन के लिए पिछले दस ग्यारह घण्टे से जुड रही भक्तों की भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है.निर्धारित कार्यक्रम के […]

You May Like