सीहोर में नाली-घाट की बदहाली पर भड़के सांसद शर्मा, अधिकारी को फटकारा और खुद उठा ली झाड़ू

सीहोर। सीवन नदी घाट की बदहाल सफाई व्यवस्था को देखकर भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा नाराज हो गए. उन्होंने नपा सीएमओ को मौके पर ही व्यवस्थाओं को लेकर खरी-खरी सुनाई और कहा कि दफ्तरों में बैठकर निर्देश देने से काम नहीं चलेगा.जमीनी हकीकत भी देखनी चाहिए. इसके बाद सांसद स्वयं सफाई अभियान में शामिल हुए और घाट पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया.

12 साल विकास के अभियान के तहत सीहोर प्रवास पर पहुंचे सांसद आलोक शर्मा ने गुरुवार को सीवन नदी घाट का निरीक्षण किया. घाट पर फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई. सांसद ने नपा सीएमओ सुधीर सिंह को सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए और कहा कि अधिकारियों को केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेना चाहिए. सांसद ने कहा कि जब स्वच्छता स्वयंसेवक पूरी लगन से सफाई में जुटे हैं तो अधिकारियों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए निगरानी करनी चाहिए. उन्होंने सीवन नदी घाट पर नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद सांसद आलोक शर्मा ने स्वयं घाट पर सफाई अभियान में भाग लिया और श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. इस दौरान विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

Next Post

लखीमपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, सात झुलसे

Thu Jun 11 , 2026
लखीमपुर खीरी, 11 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार को बारातियों से भरी एक बस के हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से सात लोग झुलस गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा […]

You May Like

Play sound