विश्राम घाट सेवा समिति मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण कार्य जारी

आलीराजपुर। विश्राम घाट सेवा समिति द्वारा संचालित मुक्तिधाम का सौंदर्य करण कार्य का प्रथम चरण चल रहा है। जिसमें कई सारे कार्य चल रहे हैं। इसी क्रम में विश्राम घाट सेवा समिति द्वारा करवाए जा रहे सौंदर्य करण कार्य से प्रभावित होकर असाड़ा राजपूत समाज ने सराहनीय पहल करते हुए समाज की ओर से विशेष तौर पर मुक्तिधाम के लिए एकत्रित की गई एक लाख रुपए की नगद राशि की दान राशि रविवार को मुक्तिधाम में समिति के पदाधिकारी को सौंपी।

इस अवसर पर

असाड़ा राजपूत समाज के अध्यक्ष मानेंद्र सिंह गेहलोत, उपाध्यक्ष राजेश आर. वाघेला, मीडिया प्रभारी उमेश वर्मा समाज के वरिष्ठ ओम सेठ राठौर, अरविंद गेहलोत, अरुण गेहलोत व राकेश चौहान ने मुक्तिधाम पर चल रहे सौंदर्य करण कार्य का अवलोकन भी किया। विश्राम घाट सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष थेपड़िया, सचिव आशुतोष पंचोली व कोषाध्यक्ष जगदीश सराफ ने सौंदर्य करण कार्य के प्रथम चरण की जानकारी दी।

*अध्यक्ष ने माना आभार*

समिति अध्यक्ष संतोष थेपडिया ने इस अवसर पर कहा कि असाडा राजपूत समाज ने आगे रहकर अपनी ओर से पहल की और समिति को सुंदरीकरण कार्य के लिए एक लाख रुपए सहर्ष प्रदान किए हैं, यह बहुत ही सराहनीय व अनुकरणीय कार्य है। इसके लिए समिति असाडा राजपूत समाज का आभार मानती है। मौके पर ही कोषाध्यक्ष जगदीश सराफ ने असाड़ा राजपूत समाज जनों को एक लाख रुपए नगद प्राप्ति की रसीद भी दी। थेपड़िया ने आगे बताया कि नगर के राठौड़ समाज की ओर से भी सहयोग राशि देने की बात कही गई है।

*सौंदर्यकरण कार्य की दी जानकारी:*

समिति के सचिव आशुतोष पंचोली ने सौंदर्यकरण कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक नवीन पेड़ियों का निर्माण, नई पाइपलाइन, शवदाह कैंचियों के पास चौड़ीकरण,अस्थि कलश रखने के लिए लाकर रूम का निर्माण व सेकंड शेड में कोटा स्टोन लगाने का कार्य हो चुका है। साथ ही नया शावर स्टेंड व बेसिन लगाने के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण, स्नानागार में टाइल्स लगाने,

नए पैबर्स लगाने सहित अन्य कार्य चल रहे हैं।

Next Post

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतरजिला चोरी एवं झपटमारी की घटनाओं का खुलासा

Sun Sep 13 , 2026
सीधी। थाना मझौली एवं चौकी पिपराव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतरजिला चोरी एवं झपटमारी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीधी जिले के दो प्रकरणों में 1.50 लाख का मशरुका बरामद होने के साथ मैहर जिले की लूट का भी खुलासा हुआ। […]

You May Like