पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतरजिला चोरी एवं झपटमारी की घटनाओं का खुलासा

सीधी। थाना मझौली एवं चौकी पिपराव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतरजिला चोरी एवं झपटमारी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीधी जिले के दो प्रकरणों में 1.50 लाख का मशरुका बरामद होने के साथ मैहर जिले की लूट का भी खुलासा हुआ। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुभाग कुसमी के मार्गदर्शन में थाना मझौली एवं चौकी पिपराव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अंतरजिला चोरी एवं झपटमारी की घटनाओं का खुलासा किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधी जिले के दो प्रकरणों में कुल 1.50 लाख कीमत का मशरुका बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 07 सितंबर 2026 को ग्राम परसिली में फरियादी बृजभान रावत, निवासी ग्राम खड्डी, चौकी खड्डी, थाना रामपुर नैकिन के साथ जबरन उद्यापन कर मोबाइल, नगदी एवं जेवरात ले जाने की घटना पर थाना मझौली में अपराध क्रमांक 642/2026, धारा 308(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मझौली एवं चौकी पिपराव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं सूचना तंत्र के आधार पर अंतरजिला आरोपियों की पतारसी की गई। कार्रवाई के दौरान दशरथ सिंह बैस पिता हीरालाल बैस उम्र 23 वर्ष, अमृतलाल उर्फ चुटिया कोल पिता जगदीश कोल उम्र 25 वर्ष, सचिन कुमार सोनी पिता संतोष कुमार सोनी उम्र 22 वर्ष तीनों निवासी ग्राम अरगट, थाना रामनगर, जिला मैहर (म.प्र.) को दस्तयाब कर पूंछताछ की गई। पूंछताछ एवं पुलिस कार्रवाई में आरोपियों द्वारा थाना मझौली के अपराध क्रमांक 431/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत ग्राम करवाही में दिनांक 29 जून 2026 को महिला से झपटमारी कर मोबाइल एवं नगदी ले जाने की घटना का भी खुलासा किया गया। थाना मझौली के दोनों प्रकरणों में आरोपियों के कब्जे से घटना में ले जाया गया कुल लगभग 1.50 लाख कीमत का मशरुका, नगदी एवं अन्य सामान तथा घटनाओं में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई है।

मैहर जिले की लूट का भी खुलासा-

पूंछताछ में आरोपियों द्वारा थाना रामनगर, जिला मैहर के अपराध क्रमांक 423/2026 में महिला के साथ लूट की घटना कारित करना भी बताया गया है। मैहर जिले से संबंधित उक्त घटना के संबंध में थाना रामनगर पुलिस को सूचित किया गया है। संबंधित थाना पुलिस द्वारा आरोपियों को अपने प्रकरण में लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी दशरथ सिंह बैस के विरुद्ध पूर्व में जिला मैहर में 06 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। वर्तमान प्रकरणों सहित उसके विरुद्ध कुल 09 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। तीनों आरोपियों को दिनांक 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर थाना मझौली के दोनों प्रकरणों में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका-

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मझौली उनि विशाल शर्मा, चौकी प्रभारी पिपराव उनि शेषमणि मिश्रा, सउनि संतोष साकेत, प्रआर राजीव यादव, राजू जायसवाल, आरक्षक जितेन्द्र सिंह बघेल, अक्षय तिवारी, सचिन साहू, सचिन प्रजापति, लक्ष्मीकान्त पाण्डेय एवं कृष्ण मुरारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

एटीएम कार्ड हैक कर 5.10 लाख उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश

Sun Sep 13 , 2026
रीवा, रीवा की बिछिया थाना पुलिस ने एटीएम मशीन में कार्ड फंसाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार और झारखंड के रहने वाले 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से 4 लाख […]

You May Like