रीवा: कड़ाके की ठंड के बीच गुरूवार को सुबह से बादलो की लुकाछिपी शुरू हो गई. अन्य दिनो के अपेक्षा दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है.
बुधवार को जहा अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री था. वही घटकर 24.6 डिग्री पहुंच गया है, जिसके चलते ठंड ज्यादा रही है. शाम ढ़लते ही धुंध छा गया. वही न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री पर स्थिर रहा.
गौरतलब है कि पूरे नवम्बर कड़ाके की ठंड पड़ी, तापमान भी 7.5 डिग्री तक पहुंच गया. इतनी ठंडी नवम्बर महीने में दस वर्षो में नही पड़ी. लगातार ठंड बढ़ती जा रही है, सुबह से बादलो की लुकाछिपी रही. लेकिन गर्म होने के बजाय मौसम ठंडा रहा. साथ ही तापमान घटकर 24.6 डिग्री पहुंच गया. यही वजह है कि दिन में ठंड का असर तेज रहा. अन्य दिनो के अपेक्षा हवा की गति 6 किलो मीटर की रफ्तार से रही.
लगातार उत्तरी ठंड हवाएं पहुंच रही है जो दिन की ठंड को बढ़ा दी है. नगर निगम ने शहर के सार्वजनिक स्थानो पर अलाव की व्यवस्था की है और अस्पताल में मरीजो की संख्या बढ़ रही है. खासकर ठंड में हृदय रोग मरीजो की संख्या बढ़ जाती है. इस समय सुपर अस्पताल के हृदय रोग विभाग में मरीजो की संख्या सबसे ज्यादा है, एक भी बेड़ खाली नही है. ठंड से बचने की सलाह दी जाती है, खासकर वृद्धजनो को ठंड में अटैक और लकवे का खतरा ज्यादा बना रहता है.
