
ओंकारेश्वर, छात्रों के साथ हो रहे कथित अत्याचार और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा प्रदेशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ओंकारेश्वर में छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह के निर्देश एवं ब्लॉक अध्यक्ष नादान सिंह की देखरेख में नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंपाबाई, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महिलिया, अनिल एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।
चंद्रकांत महिलिया एवं चंपाबाई ने बताया कि यह मुहिम पूरे प्रदेश में चल रही है, जिसमें युवा छात्र बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। इसके विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर हजारों छात्र-छात्राएं इंदौर पहुंचेंगे।
