बरायठा जंगल में पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया शराब तस्कर रवि लखेरा

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा- शाहगढ क्षेत्र मे जहरीली-अवैध शराब मामले के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को बरायठा क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया गया है ।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान रवि ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए बण्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि लखेरा गढ़ीमलहरा शराब दुकान का ठेकेदार बताया गया है। पुलिस की जांच में उस पर जहरीली शराब तैयार करने का फॉर्मूला उपलब्ध कराने का आरोप सामने आया था। इसके अलावा बहेरिया थाने में उसके खिलाफ अवैध शराब का मामला भी दर्ज है। इस मामले में भी वह फरार चल रहा था। पुलिस को गुरुवार रात रवि के बरायठा क्षेत्र के जंगल में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर रवि ने फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। रवि की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मामले की जांच के दौरान रवि का नाम बंडा शराब कांड में प्रमुखता से सामने आया। बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मौतों के बाद पुलिस जांच में रवि लखेरा के साथ मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर और शिवान्जय ठाकुर के नाम भी सामने आए।इस मामले में पुलिस पहले ही रवि लखेरा और मनीष लोधी की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर चुकी थी। रवि की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की कार्रवाई का अगला फोकस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों और अवैध शराब के नेटवर्क तक पहुंचने पर रहेगा। जहरीली-अवैध शराब से तीस से अधिक मौत के मामले मे अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि पिता सुरेश लखेरा हाल निवासी गंगापुरम कॉलोनी थाना कोतवाली जिला ललितपुर, मूल निवास ग्राम महोबा थाना ओरछा रोड जिला छतरपुर फरार चल रहा था। जिस पर दो दर्जन से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज है

.....

Next Post

एनटीपीसी साइडिंग में रेल दुर्घटना, खतरे के तीन सायरन से मचा हड़कंप

Fri Sep 11 , 2026
जबलपुर/गाडरवारा। शुक्रवार सुबह करीब 11.05 बजे रेलवे में खतरे का सायरन रुक-रुककर तीन बार बजने से रेलवे स्टाफ के साथ आम लोगों में भी हड़कंप मच गया। अचानक सायरन बजने के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए तथा एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) की ओर जाते नजर आए। […]

You May Like

मनोरंजन