96 प्रत्याशी बाहर, सात के निर्वाचन की तस्वीर साफ

जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन- 2026 की द्वितीय चरण की मतगणना में 23 वें एलिमिनेशन राउंड का काम पूरा हो गया है। 122 प्रत्याशियों में से अब तक 96 प्रत्याशी चुनावी दौड़ से बाहर हो चुके हैं। गुरुवार को दो प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हुआ, जिसमें क्रमांक 102 शेख अलीम (इंदौर) के मतों की शेष काउंटिंग पूरी की गई, जबकि क्रमांक 30 दिनेश नारायण पाठक (शहडोल) एलिमिनेट हुए। निर्धारित कोटा पार करने की स्थिति में सात प्रत्याशी निर्वाचित माने जाएंगे, जिनमें राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना, आर.के. सिंह सैनी, विवेक सिंह, संदीप मेहता, नित्यानंद मिश्रा और हितोषी जय हार्डिया शामिल हैं।मतगणना आगे बढ़ने के साथ निर्वाचन की तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ होती जा रही है।

अब तक पुरुष प्रत्याशियों में नरेंद्र कुमार जैन (इंदौर), जितेंद्र कुमार शर्मा (ग्वालियर), मनीष तिवारी (जबलपुर), गौरव मिश्रा (ग्वालियर) और अखंड प्रताप सिंह (रीवा) बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं महिला प्रत्याशियों में वर्तमान में अन्नू पटेल (सिंगरौली) चुनाव मैदान में हैं। खास बात यह है कि मतगणना में चुनाव से बाहर हुई महिला प्रत्याशी भी अंतिम पांच महिला प्रत्याशियों की श्रेणी में होने पर आरक्षण प्रावधान के तहत अंतिम परिणाम में चयनित हो सकती हैं। ऐसे में आने वाले एलिमिनेशन राउंड के साथ परिषद के नए सदस्यों की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Next Post

बसों की सुरक्षा में मिली खामी, तीन इमली पर आरटीओ की कार्रवाई

Fri Sep 11 , 2026
इंदौर. यात्री बसों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने तीन इमली बस स्टैंड पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान बसों में फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी गेट, फर्स्ट एड बॉक्स और वाहनों की सामान्य स्थिति सहित यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की जांच की गई. […]

You May Like