पिता और बहन पर जानलेवा हमला, नशे में धुत्त कलयुगी बेटे की करतूत

सतना। मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेंगरहा ग्राम पंचायत जुड़वानी में बुधवार को शराब के नशे में एक युवक ने अपने पिता और बहन पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञानेश कुमार द्विवेदी उर्फ सोनू (27) ने पहले डंडे से और फिर लोहे की रॉड से अपने पिता अंजनी प्रसाद द्विवेदी (58) और बहन सुलोचना द्विवेदी (24) पर हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमले में पिता के मुंह और कान से तथा बहन के सिर से खून बह रहा था।

गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना की सूचना डायल-112 और रामनगर थाना पुलिस को भी दे दी गई। बताया गया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

संपत्ति कर जमा करने पर मिलेगी 6 प्रतिशत की छूट

Thu Sep 10 , 2026
सतना। नगर पालिक निगम सतना ने शहर के समस्त संपत्ति करदाताओं से 30 सितंबर 2026 तक संपत्ति कर एवं अन्य संलग्न करों की राशि जमा कर 6 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने की अपील की है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्ति कर स्व-निर्धारण की अंतिम तिथि 31 […]

You May Like