ट्रेनिंग के नाम पर राशि वसूलने का आरोप

सिंगरौली । आज मंगलवार को आयोजित कलेक्टर की जनसुनवाई में द सिंगरौली इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बैढ़न-बनौली के नर्सिंग छात्र-छात्राएं कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। छात्रों ने प्रबंधन पर लापरवाही एवं विभिन्न अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की। छात्रों का कहना है कि कई बार कॉलेज प्रशासन के समक्ष शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

छात्र अंकित सिंह पिता राजकुमार कुशवाहा समेत दर्जन भर से ऊपर छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि वह कॉलेज में जीएनएम का नियमित छात्र है। शिकायत के अनुसार इंदौर मेंटल हॉस्पिटल में ट्रेनिंग कराने के नाम पर 6 फरवरी 2026 को छात्रों से 16 हजार 500 शुल्क जमा कराया गया था। आरोप है कि शुल्क जमा कराने के बावजूद अब तक छात्रों को मेंटल ट्रेनिंग के लिए इंदौर नहीं ले जाया गया। जब छात्रों ने जमा राशि वापस मांगी तो प्रबंधन द्वारा राशि वापस नहीं की जा रही है। छात्रों ने कॉलेज द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग कराए जाने के बावजूद उसकी रसीद उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत भी की है। आवेदन में म.प्र. नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल भोपाल द्वारा 27 अप्रैल को जारी सूचना का हवाला देते हुए कहा गया कि अनसुटेबल नर्सिंग शिक्षण संस्था को संबंधित अवधि का शिक्षण एवं अन्य शुल्क वापस करना होता है, लेकिन उन्हें अभी तक शुल्क वापस नहीं किया गया। छात्रों ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कराकर दोषी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग की है।

Next Post

9 मोटरसाइकिलें कुर्क, 147 बैंक खाते फ्रीज

Wed Sep 9 , 2026
सिंगरौली । बारिश थमते ही विद्युत विभाग का राजस्व अमला बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुट गया है। बकाया विद्युत राशि की वसूली के लिए पूर्व में जारी फॉर्म-बी, फॉर्म-सी के आधार पर चितरंगी विद्युत वितरण केंद्र क्षेत्र में अलग-अलग उपभोक्ताओं के परिसरों से 9 मोटरसाइकिलें कुर्क की […]

You May Like

मनोरंजन