ट्रांसपोर्ट नगर के 572 भूखंड आवंटियों को बड़ी राहत

जबलपुर। नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर चंडालभाटा, ग्राम मढ़ोताल के भूखंड आवंटियों के हित में एक सराहनीय और जनहितैषी कदम उठाया है। निगम द्वारा आवंटित 572 भूखंडों से संबंधित लंबित आवेदनों और समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी समाधान के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में ही एक सप्ताह का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने विशेष 6 सदस्यों का दल का गठन किया है, जिसमें संभागीय यंत्री प्रदीप मरावी,, कर संग्रहिता धनेंद्र पेड्रांम, उपयंत्री प्रिसिंस भालाधरे, मेघा सोनी, सहायक ग्रेड तृतीय मुकेश मर्सकोले, एवं कम्प्यूटर आॅपरेटर रामचरण अहिरवार के नाम शामिल हैं। योजना के प्रथम चरण में 9 और 10 सितंबर 2026 को ले-आउट के अनुसार सभी भूखंडों पर नंबरिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके पश्चात, 11 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक विशेष समाधान शिविर चलेगा।

आवंटियों की सुविधा और कार्य की निगरानी के लिए अमरपाल सिंग गिल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। निगम की इस पहल से आवंटियों को कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और उनके प्रकरणों का समाधान पारदर्शी ढंग से एक ही स्थान पर हो सकेगा।

Next Post

जिला न्यायालय गेट-3 के बाहर अतिक्रमण, विहिप ने सौंपा ज्ञापन

Wed Sep 9 , 2026
जबलपुर। जिला न्यायालय के गेट नंबर-3 से गेट नंबर-4 होते हुए छोटी ओमती की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद ने नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। विहिप का आरोप है कि फुटपाथ पर अवैध दुकानें, […]

You May Like

मनोरंजन