दिल्ली में नगर निगम जबलपुर को किया गया पुरस्कृत

शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा वेस्ट परफॉमर्स विग सिटीज स्पार्क में जबलपुर को मिला पहला स्थान

निगमायुक्त प्रीति यादव ने ग्रहम किया प्रथम पुरस्कार

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर के लिए आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन था। दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित “उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम“ कार्यक्रम अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर निगम जबलपुर को वित्तीय वर्ष 2023-2024 में बेस्ट परफॉर्मर्स बिग सिटीज स्पार्क में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार मंत्रालय द्वारा नगर निगम आयुक्त श्रीमति प्रीति यादव को मंच पर बुलाकर प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस संबंध में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में नगर निगम जबलपुर को बड़े मंच पर गौरव और सम्मान मिला है, इससे जबलपुर नगर निगम की राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने बताया कि डे- एन.यू.एल.एम. के बेहतर क्रियान्वयन में उनके द्वारा कड़ी मेहनत कर जरूरतमंदों को बेहतर लाभ दिलाने का प्रयास किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप आज राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
निगमायुक्त श्रीमती यादव ने यह भी कहा कि डे-एन.यू.एल.एम. टीम की परियोजना अधिकारी एवं उपायुक्त श्रीमति अंकिता जैन, सिटी मिशन मैनेजर श्रीमति सोनिका मातेले, चंदन प्रजापति, एवं विशेष रूप से फील्ड पर काम करने वाले सभी समुदायक संगठको एवं अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी काफी सराहनीय रही।
पुरस्कार प्राप्त करने के मौके पर डे-एन.यू.एल.एम. टीम की परियोजना अधिकारी एवं उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन, एवं अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहकर उपलब्धि प्राप्ति के साक्षी बने। नगर निगम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव को सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने बधाई दी है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल इस बड़ी उपलब्धि के लिए शहर के नागरिकों को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है, क्योंकि उनके सहयोग एवं समन्वय से ही इतनी बड़ी सफलता नगर निगम जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर मिली है।

Next Post

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को जमकर टक्कर मार दी मौके पर ही मौत।

Fri Jul 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ओम्कारेश्वर मोरटक्का चौकी क्षेत्र के अंतर्गत राधा स्वामी के पास तेज रफ्तार अमर ज्योति बस ने बाइक सवार को जमकर टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को […]

You May Like