भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लाई जनसमस्याओं पर डिप्टी सीएम देवड़ा ने दिए तत्काल निराकरण के निर्देश

भोपाल। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

देवड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक जनसमस्या का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

Next Post

नियमितीकरण और नौकरी से निकाले जाने से परेशान पूर्व कर्मचारी ने महापौर की गाड़ी फूंकी

Mon Sep 7 , 2026
भोपाल। नगर निगम मुख्यालय की पार्किंग में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे महापौर मालती राय की कार में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने आग लगा दी। घटना के समय महापौर प्रथम तल स्थित अपने कार्यालय में थीं। कार में आग लगते ही आसपास मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। एक […]

You May Like