ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बागली अनुभाग के सभी थाना क्षेत्र में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे -बेस

बागली। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधि एवं दुर्घटनाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान चलाया गया इसके तहत कई स्थानों पर एवं सार्वजनिक जगह पर सी सी टी वी कैमरे लगाकर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने का काम किया जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व पुलिस कप्तान के निर्देशन पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी अपने घरों पर लगे केमरों की जानकारी थाने पर देकर उन्हें भी इस अभियान में जोड़ने की अपील की गई थी‌ जिसका असर यह हुआ कि सभी थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कैमरा धारकों की सूची आ गई है बागली अनु विभाग में शामिल बागली उदय नगर हॉट पिपलिया बरोठा कांटा फोड़ थानों सहित पूजां पूरा चापड़ा नेवरी करनावद चौकी क्षेत्र में भी इस प्रकार के कैमरे से मदद ली जा रही है। उक्त जानकारी बागली पुलिस

अनुविभागीय अधिकारी संजय सिंह बेस ने देते हुए बताया की अकेले बागली में 300 से अधिक सी सी टी वी कैमरे निजी तौर पर शामिल है 50 से अधिक सी सी टी वी कैमरे शासकीय भवन एवं थाने के अंतर्गत अपना कार्य कर रहे हैं। शनिवार को बागली निवासी पत्रकार सुनील योगी ने भी उनके घर के सामने लगे चार केमरे की सूची बागली थाने पर शामिल की है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अपनी सीसीटीवी लोकेशन सहमति थाने पर दे रहे हैं। एस डी ओ पी बेस ने आगे बताया कि जनता का समर्थन ही अपराधिक गतिविधियों में कमी लाता है। चाहे सी सी टी वी कैमरे हो या गोपनीय सूचना पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में सामाजिक क्षेत्र से भी बड़ी सफलता मिलती है ।साथ ही बताया कि सभी परिजन निजी तौर पर लगे सीसीटीवी कैमरे समय-समय पर अपडेट करते रहे ताकि समय आने पर पुलिस को उनका फोटो देकर समाज की मदद की जासके।

Next Post

मानवाधिकारों के उल्लंघन पर आयोग सजग, आपदा राहत राशि की पेंडेंसी न हो

Sat Sep 5 , 2026
ग्वालियर। मानवाधिकारों के उल्लंघन पर मानव अधिकार आयोग बेहद सजग है और पूरे प्रदेश में मानवाधिकारों के प्रति उल्लंघन मामलों को तुरंत संज्ञान भी ले रहा है। वैसे भी मानव अधिकार कार्य एक सेवा का कार्य है इसे प्रदेश में हम और सक्रियता से मानव अधिकारों के संरक्षण के लिये […]

You May Like