इंदौर: बाणगंगा इलाके में पार्क के पास खड़े स्कूटर की डिक्की तोड़कर बदमाश 1.60 लाख रुपए और पिता-पुत्र के ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य सामान चुरा ले गया. गाड़ी लेकर लौटे मालिक ने डिक्की टूटी देखी तो वारदात का पता चला.
लोटस पार्क निवासी 66 वर्षीय कैलाश साहू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी आईक्यूब स्कूटर पार्क के पास खड़ी की थी. कुछ देर बाद लौटे तो डिक्की का लॉक टूटा मिला. अंदर रखे 1 लाख 60 हजार रुपए नकद, उनका और बेटे विजेंद्र साहू का ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सामान गायब था. कैलाश ने घटना की सूचना बाणगंगा पुलिस को दी. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है. घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.
Next Post
सूने घर से 5 लाख नकद, जेवर पार
Mon Aug 24 , 2026
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत गंगोत्री जानकी नगर में सूने घर से चोरों ने 5 लाख नकद, जेवर पार कर दिए। पुलिस ने बताया कि वीरेश कुमार जैन 65 वर्ष निवासी गंगोत्री जानकी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह राज्य सहकारी बैंक से रिटायर्ड है उसका बेटा बहू, बेटी बाहर […]

You May Like
-
1 year ago
राधिका पैलेस में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
-
1 year ago
लखनऊ में फैक्ट्री में लगी आग, दो मरे
-
3 months ago
मर्चुरी में परिजनों का हंगामा, मांगा 50 लाख मुआवजा