आईईएस के छात्रों ने विज स्पेल बी में हासिल की टॉप रैंक

सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की स्पेल बी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. विद्यालय के पांच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों जय जैन, दक्ष चौहान, वेद वर्मा, अदिति चतुर्वेदी एवं याजत वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त कर प्रतिभा का परिचय दिया. अंग्रेजी शब्दों की शुद्ध वर्तनी, उच्चारण और शब्द-ज्ञान पर आधारित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया. इस उपलब्धि पर प्रोफे. श्रीमती मनीषा कवाथेकर ने छात्रों को बधाई दी साथ ही बताया के स्कूल हर प्रकार से छात्रों के विकास एवं प्रगति के लिए निरंतर प्रयत्न करता रहता है.

Next Post

शूटिंग में तमन्ना ने किया सराहनीय प्रदर्शन

Mon Aug 24 , 2026
सीहोर। शारदा विद्या मंदिर की छात्रा एवं 4 एमपी गल्र्स बटालियन की कैडेट तमन्ना सिंह ने एसजीएफआई स्कूल गेम्स की अंडर-17 ओपन एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में किया गया. जिसमें तमन्ना ने शानदार स्कोरिंग करते हुए प्रतिभा का […]

You May Like