
बागली। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पटेल जिन्होंने पूर्व में बागली नगर में महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम संचालित किया बाद में चापड़ा में टायर की दुकान का संचालन किया प्रत्येक धार्मिक कार्य में उनकी उपस्थिति दिखाई देती उनका आकस्मिक गृह नगर भंडारिया में 14 अगस्त को निधन हो गया उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके इष्ट मित्रों सहित पूरे जाट समाज में शोक व्याप्त हो गया परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार नर्मदा किनारे फतेहगढ़ घाट पर किया गया बागली क्षेत्र से जुड़े अधिकतर किसान उन्हें ट्रैक्टर एजेंसी की वजह से जानते हैं उन्होंने पूरे क्षेत्र में 500 से अधिक किसानों को ट्रैक्टर फाइनेंस किए थे। बागली नगर में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं हर वर्ग के और हर उम्र के लोग उनके मित्र रहे उनके आकस्मिक निधन पर बागली रियासत के राजा साहब राघवेंद्र सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र गोस्वामी शिक्षक गोविंद चौहान पत्रकार सुनील योगी मुकेश गुर्जर हीरालाल गोस्वामी गिरधर गुप्ता मुकेश गुप्ता कमल जयसवाल ओम सांखला हरजीत ग्रेवाल सहित कई युवाओं ने उनके निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दुख जताया। दिवंगत राजेंद्र पटेल जाट समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रहे।
