
रीवा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. नगर निगम रीवा क्षेत्र के स्पोर्ट्स काम्पलेक्स से आज विशाल तिरंगा रैली का शुभारंभ हुआ.
रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने रैली का शुभारंभ कर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया. कमिश्नर ने कहा कि तिरंगा हमारी शान का प्रतीक है. तिरंगा हमें राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति कुछ करने का जज्बा देता है. इस तिरंगे को हांथ में लेकर हजारों वीरों ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. हम सब हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनकर जन-जन तक अभियान का संदेश संदेश पहुंचाये.साइकिल रैली स्पोर्ट्स काम्पलेक्स से शुरू होकर मॉडल स्कूल होते हुए सिरमौर चौराहा, अमहिया, अस्पताल चौराहा, प्रकाश चौराहा, शिल्पी प्लाजा, मानस भवन होते हुए कालेज चौराहा विवेकानंद पार्क में समाप्त हुई. रैली में एडीएम श्रीमती सपना त्रिपाठी, संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, वन विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे. रैली में एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न कालेजों के विद्यार्थी शामिल हुए.
