स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम के फाइनल रिहर्सल का जिला कलेक्टर द्वारा जायजा लिया

पांढुरना, आगामी 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का आज गुरुवार को नगर पालिका ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई।

जिसमें स्वयं जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा उपस्थिति होकर आयोजित इस रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए ।

फाइनल रिहर्सल के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास किया। साथ ही समारोह में शामिल होने वाले पुलिस विभाग एवं एनसीसी कैडेट्स के संयुक्त दलों द्वारा मार्च पास्ट का अभ्यास किया गया।

रिहर्सल के दौरान समारोह की व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों के क्रम, मार्च पास्ट तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार, अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

फोर्टिस मानेसर में 5.4 किलोग्राम वज़न का कैंसर ग्रस्त स्तन ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया

Thu Aug 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) फोर्टिस मानेसर अस्पताल के चिकित्सकों ने कॉन्गो की 44-वर्षीय महिला के स्तन से 5.4 किलोग्राम वज़न का भारी ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नया जीवन दिया है। यह महिला दिसंबर 2025 से स्तन कैंसर से जूझ रही थीं। जब वह उपचार के लिए भारत आयीं तो […]

You May Like