
दमोह, दमोह जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। स्कूल गई 10 वर्षीय छात्रा की स्कूल परिसर में ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान निशा पिता राकेश यादव निवासी घाट पिपरिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूल के प्राचार्य भी पुलिस के साथ पहुंचे।पुलिस के अनुसार अज्ञात कारणों से छात्रा की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
