तेज चमक के साथ ऊर्जाधानी, 4 घंटे से ब्लैकआउट

 

सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न समेत ऊर्जाधानी में मंगलवार की शाम तेज चमक-गरज शुरू हुआ और बारिश का दौर शुरू होते ही बिजली भी गुल हो गई। बैढ़न समेत एनसीएल जयंत, निगाही परियोजना क्षेत्र समेत हर जगह अंधेरा छा गया है। सर्विस बैढ़न-1 एवं 2 में फाल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति ठप्प है। एमपीईबी अमला फाल्ट को तलाशने में लगा हुआ है।

दरअसल मंगलवार की शाम करीब 7 बजे से आसमान में तेज चमक-गरज शुरू हुआ और देखते ही देखते बारिश जोर पकड़ ली। आलम यह था कि बारिश शुरू होते ही शहर सहित एनसीएल परियोजनाओं की बिजली भी गुल हो गई। जिला मुख्यालय के साथ-साथ एनसीएल जयंत सीजीएम दफ्तर में जहां अंधेरा छाया रहा, वहीं पूरे अंचल की स्ट्रीट लाइटे भी बंद रही। एमपीईबी के अधिकारियों के अनुसार बैढ़न सर्विस क्रमांक 1 एवं 2 में फाल्ट आया है, तलाश की जा रही है। इधर बिजली के गुल होने से पूरा शहर ब्लैकआउट हो गया है। हालांकि जयंत इलाके में 8 बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू हो गई थी।

 

निगाही मार्ग में गिरा भारी भरकम पेड़

निगाही के विद्युत वितरण उप केन्द्र समीप जयंत-निगाही मुख्य मार्ग में एक भारी भरकम पेड़ भरभराकर गिर पड़ा, जिसके चलते करीब 1 घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप्प होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइने लग गई थी। इस दौरान छोटे-बड़े वाहनों के पहिए थम गए थे। जाम से लोगबाग काफी परेशान रहे। हालांकि पुलिस एवं एनसीएल कर्मियों की मदद से आवागमन बहाल हुआ, लेकिन इस बीच सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक एवं मुसाफिर फंसे रहे।

Next Post

नगर निगम जनसुनवाई में 36 से अधिक आवेदन, अपर आयुक्त ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Tue Aug 11 , 2026
ग्वालियर, नगर निगम मुख्यालय सिटी सेंटर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पेयजल, सीवर, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास और नामांतरण सहित विभिन्न विषयों से जुड़े 36 से अधिक […]

You May Like