
इंदौर। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच चंद्रावतीगंज रेलवे फाटक की यातायात समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 45 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का टेंडर स्वीकृत हो गया है।
रेलवे विभाग द्वारा जल्द ही ROB का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
ओवरब्रिज बनने के बाद चंद्रावतीगंज रेलवे फाटक पर बार-बार लगने वाले जाम से क्षेत्रवासियों और यात्रियों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे आवागमन भी अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर की यातायात और रेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
