शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 388 अंक लुढ़का

मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बिकवाली हावी रही और बीएसई का सेंसेक्स 388 अंक लुढ़क गया।
सेंसेक्स में सुबह से ही गिरावट रही। यह करीब 33 अंक नीचे 78,509.77 अंक पर खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। एक समय यह करीब 494 अंक गिर गया था। अंत में 388.19 अंक (0.49 प्रतिशत) लुढ़ककर 78,154.25 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 112.10 अंक यानी 0.46 प्रतिशत नीचे 24,471.70 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.07 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.22 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। एफएमसीजी, धातु, ऑटो, वित्त, बैंकिंग, रियल्टी और रसायन समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे। वहीं, आईटी, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों में तेजी देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर पौने तीन फीसदी नीचे रहा। एक्सिस बैंक, इंडिगो और भारती एयरटेल के शेयर तकरीबन डेढ़ प्रतिशत टूटे। बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड एक प्रतिशत की नीचे बंद हुए। आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, सनफार्मा, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाल निशान में रहे।
जहां इटरनल का शेयर दो प्रतिशत चढ़ा। वहीं इंफोसिस और टाइटन के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

.....

Next Post

जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली तत्काल ट्राइसाइकिल, दिव्यांग ने जताया

Tue Aug 11 , 2026
छतरपुर। जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में ग्राम माधोपुर, चंदला निवासी 53 वर्षीय दिव्यांग द्वारका अहिरवार अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उनकी परेशानी सुनने के बाद कलेक्टर मृणाल मीणा ने तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों ने […]

You May Like