
सीहोर. जश्ने ईद मिलादुन नबी के मौके पर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया. जुलूस में शामिल होकर विधायक सुुदेश राय ने दी बोहरा समाजजनों को ईद मिलाद उल नबी की मुबारक बाद दी. जुलूस कस्बा मस्जिद से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ छावनी स्थित मस्जिद पर पहुंचकर समापन हुआ. शहर के दाऊदी बोहरा समाजजनों ने विधायक सुदेश राय का पुष्प मालाऐं पहनाकर सम्मान किया. विधायक सुदेश राय ने इस मौके पर कहा कि दाऊदी बोहरा समाज देश की उन्नती प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. मध्य प्रदेश से गुजरात तक और पूरे देश में व्यापारिक गतिविधियों मेें यहां समाज लगा रहता है. विदेशों में रहकर भी दाऊदी बोहरा समाज के लोग अपनी जन्मभूमि भारत को नहीं भूलते हैं, यही सच्ची देशभक्ति है. उन्होंने कहा कि बोहरा समाज के लोग हमारे शहर के लिए भी व्यापार के प्रमुख केंद्र हंै.जुलूस में युसूफ भाई, समाज अध्यक्ष अब्दुल हुसैन लोहे वाले हुसैन अली,मन्नान भाई, मुस्तफा हुसैन, शेख जियाउल, हकीम सुजय आदि समस्त बोहरा समाज जन शामिल रहे.
