पुराने विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, एक आरोपी हिरासत में

दमोह। शहर के बस स्टैंड स्थित कैप्टन होटल के पास गुरुवार को 3-4 लोगों ने मिलकर एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।घायल अनस पिता शेख इकबाल, निवासी धर्मपुरा, उम्र 21 वर्ष को पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू के घाव आए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह हमला पुराने विवाद को लेकर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने घायल अनस से विवाद कर उसे मुंह पर काट लिया था। उस मामले में अनस ने सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। रिहान कुरैशी सहित तीन अन्य लोगों ने मिलकर अनस पर फिर से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिहान कुरैशी नामक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

ओंकारेश्वर में 42 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल में हुई मौत

Thu Aug 6 , 2026
ओंकारेश्वर, ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र के चंद्रायणगढ़ में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महेश पिता हीरालाल भील, उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही मांधाता पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था […]

You May Like